मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
स्कॉर्पियो गाड़ी छोड़ भागे अभियुक्त।
फरार अभियुक्तों की तलाश जारी।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के इमिलिया चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो सहित 32 पेटी अवैध शराब बरामद अभियुक्त फरार ।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया चौकी के पास बैरिकेडिंग लाँकडाउन को देखते हुए किया गया है। वही शनिवार 8:00 बजे के करीब मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की एक स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नंबर यू पी 50 एम 3717 से 32 पेटी अवैध देसी शराब को लेकर तीन व्यक्ति तस्करी हेतु जा रहे हैं। सूचना पाकर जीयनपुर कोतवाल गजानंद चौबे व आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार भाई व एसएसआई मदन पटेल व चौकी इंचार्ज इमिलिया माखन सिंह सहित हमराहियों ने स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया पर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार अभियुक्तों ने बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ गए तो पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो का पीछा किया गया कुछ ही दूर पर स्कॉर्पियो गाड़ी सहित 32 पेटी देसी शराब बरामद कर लिया गया तो वही मौके का फायदा उठाकर अभियुक्त भागने में सफल रहें। भागने वाले अभियुक्तों का नाम अंगद यादव पुत्र इंद्रदेव यादव निवासी आखापुर थाना कंधरापुर, संतोष कुमार पुत्र स्व0 शिव प्रकाश सिंह निवासी अमुवारी थाना जीयनपुर व बंलवत सिंह पुत्र जयशंकर सिंह निवासी अमुवारी थाना जीयनपुर के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 101/2020 धारा 419/420/
467/468/471/188/269/ 272/273/307 भादवी व 60 EX एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर भागे हुए अभियुक्तों की तलाश पुलिस कर रही है।