आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
पुलिस अधीक्षक प्रो0 श्री त्रिवेणी सिंह जनपद आजमगढ व अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अपराध जगत मे अपराधियो , वारण्टी व वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 10.04.2020 कोउ0नि बसंतलाल उ0नि0 देवलाल यादव उ0नि0 श्री मो0आसिफ अली मय हमराही कर्म0गण कां0 सुरेन्द्र शर्मा कां0 विपिन सिंह कां0 अरबिन्द पाल मय जीप सरकारी UP50AG 0386 चालक स्वयं के थाना स्थानीय से प्रस्थानित होकर क्षेत्र भ्रमण चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन/रात्रिगश्त में गोड़हरा बाजार में मामूर था, कि उसी समय सूचना प्राप्त हुई कि (जरिए मुखबिर खास) कि जिवली देशी शराब ठेके के पास 05 शातिर अपराधी एक साथ बैठे हुए है। तथा मुख्य सड़क जौनपुर आजमगढ़ पर ग्राम जिवली में स्थित विनोद राय के गैस गोदाम में लूट की योजना बना रहे हैं। इनके पास असलहा एवं अन्य खतरनाक संसाधन हो सकते हैं। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर विश्वास करके तत्काल समस्त पुलिस बल को मुखबिर खास की सूचना से अवगत कराते हुए अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से देशी शराब जिवली दुकान के पास पहुँचा तो देखा गया कि 05 व्यक्ति दुकान के बाहर बैठकर आपस में गुप्तगू करते हुए दिखाई दिये सरकारी जीप को रोड़ पर ही रोक कर तत्काल उतर कर, बैठे हुए व्यक्तियों की तरफ बढ़े तो हम पुलिस वालों को देखकर बैठे हुए अपराधी उठकर भागने लगे कि आवश्यक बल का प्रयोग करके मौके पर ही 04 व्यक्तियों को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा 01 व्यक्ति अन्धेरे का फायदा उठाकर पीछे की तरफ भागने में सफल रहा। पकडे गये व्यक्तियों का नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम विवेक राय S/O प्रकाश राय ग्राम मैरा (दखान) थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बताया, जामातलाशी ली गई तो पहने हुए पैन्ट की बाई फेटे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, व दाहिने पैन्ट की जेब से 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ, तमन्चे की हुलिया, बट करीब 02 अंगुल लोहे का दोनों तरफ स्क्रू से लकड़ी की पट्टी लगी हुई, बाड़ी करीब 04 अंगुल, नाल की लम्बाई करीब 4 अंगुल ट्रैगर, ट्रैगर गार्ड, हैमर लगा हुआ, खोलने बन्द करने के लिए लोहे का स्प्रिंगनुमा खटका लगा हुआ तथा बट पर लाल रंग का धागा बाँधा गया है। तथा कारतूस के पेंदे पर 9 MM KF लिखा हुआ बरामद हुआ, तमंचा चालू हालत में है । दूसरे का ना पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सूरज राजभर पुत्र रामजीत राजभर ग्राम रवनियां थाना बरदह आजमगढ़ बताया, जामातलाशी ली गई तो उसके दाहिने हाथ से 01 अदद सम्बल (राड) बरामद हुआ तीसरे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आकाश वर्मा S/O सुरेश वर्मा ग्राम कुड़िहर थाना बरदह आजमगढ़ बताया, जामातलाशी ली गई तो दाहिने हाथ में लिए हुए एक राड़ (सम्बल) बरामद हुआ। चौथे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पाल S/O मोहन पाल ग्राम कुड़िहर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बताया, इसकी जामातलाशी ली गई तो इसके दाहिने कमर में घुसा हुआ 01 अदद टार्च रंग काली जिस पर TS9400 तथा अंग्रेजी में TOKYOSATHYBRID लिखा हुआ बरामद हुआ, मौके पर एक अदद मो0सा0 बिना नम्बर हीरो स्पेलेन्डर रंग काली जिसका चे0न0 MBLHAW088K4D02157, इ0न0 HA10AGK4D04033 बरामद हुई, जिसे सूरज राजभर उपरोक्त द्वारा अपनी मो0सा0 का होना बताया गया। लेकिन कोई कागजात नहीं दिखा सका, भागे हुए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो विवेक राय उपरोक्त के द्वारा बताया गया कि साहब वह मेरे गाँव का अश्वनी यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव ग्राम मैरा (दखान) थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर था। हम सभी लोग जिवली में स्थित गैस गोदाम में लूट करने के लिए यहाँ पर एकत्रित हुए थे यही पर हम लोग लूट की योजना बनाकर कुछ ही देर में घटना को अन्जाम देते कि आप लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया पकड़े गये सभी व्यक्ति मेरे साथी है। हम लोग मिलकर एक राय होकर घटना को करते हैं। भागा हुआ अश्वनी यादव हमेशा मेरे साथ ही रहता है। आज वह भी लूट की घटना को करने के लिए मेरे साथ आया था। इसी प्रकार सभी पकड़े गये व्यक्तियों से बारी बारी से पूछताछ की गई तो सभी ने गैस गोदाम में लूट करने के लिए एकत्रित होना बताया तथा कुछ ही देर में लूट के लिए गैस गोदाम जिवली पर जाने के लिए बताये पकड़े गये चारों अपराधियों तथा भागे हुए, अश्वनी यादव उपरोक्त का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 399,402 IPC व 3/25 A Act का दण्डनीय अपराध है। अतः कारण गिरफ्तारी बताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी के सन्दर्भ में दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए समय करीब 1.45 AM रात्रि में बाजाप्ता बकायदा गिरफ्तार किया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/2020 धारा 399/402भादवि व 3/25 A. ACT का मुकदमा दर्ज किया गया है। तथा अभि0गण 1-विवेक राय पुत्र प्रकाश राय ग्राम मैरा (दखान) थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 2- नाम सूरज राजभर पुत्र रामजीत राजभर ग्राम रवनियां थाना बरदह आजमगढ़ 3- आकाश वर्मा पुत्रसुरेश वर्मा ग्राम कुड़िहर थाना बरदह आजमगढ़ 4- नाम राहुल पाल पुत्रमोहन पाल ग्राम कुड़िहर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-विवेक राय पुत्र प्रकाश राय ग्राम मैरा (दखान) थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
2- नाम सूरज राजभर पुत्र रामजीत राजभर ग्राम रवनियां थाना बरदह आजमगढ़
3- आकाश वर्मा पुत्रसुरेश वर्मा ग्राम कुड़िहर थाना बरदह आजमगढ़
4- नाम राहुल पाल पुत्रमोहन पाल ग्राम कुड़िहर थाना बरदह जनपद आजमगढ़
वांछित अभि0 का नाम
1-अश्वनी यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव ग्राम मैरा (दखान) थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
बरामद सम्पति का
1-एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कार0
2-एक अदद मो0सा0 सुपर स्प्लेण्डर बिना नं0 काले रंग की
3- दो अदद संबल
4-एक अदद टार्च TOKYOSATHYBRID टार्च पर लिखा हुआ
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले अधि0कर्म0गण-
उ0नि0 श्री बसंत लाल
उ0नि0 श्री देवलाल यादव
उ0नि0 श्री मो0 आसिफ अली
हे0का0 अशोक सिह यादव
का0 विपिन सिह
का0 अरविन्द पाल