मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
आजमगढ़ गुरुवार 02 अप्रैल- लाकडाउन की स्थिति में शहर क्षेत्र के जाफरपुर एवं कुछ अन्य जगह की असहाय व गरीब महिला/पुरूष ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर बताया कि जिस दिन खाद्यान्न वितरण किया गया, उस दिन हम घर पर नही थे।
जिस पर जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने सभी महिलाओं को अपनी गाड़ी में रखा खाद्यान्न वितरण कराया तथा यह भी बताया कि यदि किसी को भी खाद्यान्न नही मिला है तो संबंधित एसडीएम/तहसीलदार को बतायें।
इस अवसर पर अंजू, रेशमा, हसीदुशा नाजमा, सरवरी, सोनी, मीना आदि, कुल 09 लोगों को खाद्यान्न का वितरण किया गया।