Breaking News

जिलाधिकारी ने कोरोना वारियर्स द्वारा किये जा रहे सघन डोर-टू-डोर सर्वे कार्य का किया निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी।

आजमगढ़ 14 अप्रैल-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जनपद के नगर क्षेत्र में 9 स्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 21 स्थानों को विशेष सावधानी क्षेत्र चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा आज विशेष सावधानी क्षेत्र बिलरियागंज के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों/आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व स्थानीय कोरोना वारियर्स द्वारा किये जा रहे सघन डोर-टू-डोर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया गया। 
जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष सावधानी क्षेत्र में उप जिलाधिकारियों एवं एमओआईसी के द्वारा सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। 
जिलाधिकारी ने आमजनता से अपील किया है कि सर्वे टीम को सही जानकारी उपलब्ध करायें, कुछ छुपाये नही। जिससे कि सर्वे रिपोर्ट के माध्यम से शुद्ध डाटाबेस तैयार किया जा सके और कोरोना महामारी पर सफलता पायी जा सके।

और नया पुराने