Breaking News

जिनके पास राशन कार्ड नही है, उनको चिन्हित करते हुए राशन कार्ड जल्द से जल्द बनवाना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 14 अप्रैल-- कोविड-19 के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा बिलरियागंज रोड जुनैदगंज के निकट मुसहर बस्ती के दो परिवारों को 10-10 दिन का खाद्यान्न का वितरण किया गया। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा तहसील सदर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बनाये गये आपदा कन्ट्रोल रूम का अवलोकन किया गया, साथ ही जिलाधिकारी ने इस आपदा की घड़ी में असहायों को वितरण किये जाने वाले खाद्यान्न के स्टाक का निरीक्षण किया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा वितरण किये गये खाद्य सामग्री के बारे में बिन्दुवार जानकारी ली गयी, जिसमें कितने असहायों को कितने दिनों का खाद्यान्न वितरण कराया गया है।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उन लोगों की भी जानकारी ली गयी, जो सरकार की किसी भी योजना से आच्छादित नही हैं, जिनके पास बैंक खाता व आधार कार्ड एवं राशन कार्ड भी उपलब्ध नही है। 
जिलाधिकारी ने एसडीएम/तहसीलदार को निर्देश दिये कि जिनके पास बैंक खाता नही हैं एवं आधार कार्ड है, उनको बैंक में ले जाकर उनका खाता खोलवायें एवं जिनके पास राशन कार्ड नही है, उनको चिन्हित करते हुए राशन कार्ड जल्द से जल्द बनवाना सुनिश्चित करें, जिससे कि उनको जल्द से जल्द राशन उपलब्ध हो सके। 
और नया पुराने