आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज।
पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तारी सम्बन्धित अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में एवं श्रीमान् पुलिस उपाधीक्षक क्षेत्र फूलपुर जनपद आजमगढ़ के नेतृत्व में आज दिनांक 14.04.2020 को उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय मय हमराहीगण के नोवल कोरोना वायरस दृष्टिगत थाना क्षेत्र मे बनाये गये कोरेन्टाइन सेन्टर व शान्ति व्यवस्था/सुरक्षा ड्यूटी व देखभाल क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास से सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर औरंगाबाद की तरफ से आ रहा है जो बस्ती कपूरी नहर पुलिया होते हुए बस्तीकपूरी जाने वाला है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है । मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास करके मै उ0नि0 मय हमराही व मय मुखबिर के बस्ती नहर पुलिया के पास पहुँचकर आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगा कि कुछ ही देर मे एक व्यक्ति अपने हाथ मे छोला लिये हुए औरंगाबाद की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया की मुखविर खास ने इशारा करके हट बढ़ गया । जैसे ही वह व्यक्ति नहर पुलिया पर पहुँचा वैसे ही मै उ0नि0 मय हमराहीगण के एक बार दबिश देकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेर घारकर उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रामदुलार राजभर पुत्र रामराज राजभर उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम बस्तीकपूरी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो झोले मे 25 शीशी देशी शराब बरामद हुआ । बरामद शुदा प्रत्येक शीशी पर बिन्डसर न0 1 देशी शराब तीव्र मसालेदार प्रत्येक शीशी मे 200 M.L. कुल करीब 5 लीटर देशी शराब नाजायज बरामद हुयी जिसे संम्बन्ध मे अधिकार पत्र मांगा गया तो नही दिखा सका व अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए मानवाधिकार आयोग व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशो निर्देशो का पालन करते हुए समय 11.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही हैं।
गिरफ्तार नामजद अभियुक्त का नाम व पता-
रामदुलार राजभर पुत्र रामराज राजभर सा0 बस्तीकपूरी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
अपराधिक इतिहास –
मु0अ0सं0 61/2020 धारा 60 EX. ACT थाना दीदारगंज, आजमगढ़।
बरामद माल
25 शीशी अवैध देशी नाजायज शराब ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
का0 मनीष खरवार थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
का0 उमाशंकर पटेल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।