आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बरदह।
दि0 12.04.2020 को विनय कुमार स0वि0अधि0 ( पंचायत) ब्लाक मार्टीनगंज तहसील मार्टीनगंज ने लिखित सूचना थाने पर दिय़ा कि ग्राम पंचायत सैय्यद बहाउद्दीनपुर के राजस्व ग्राम सोनहरा के प्रधान पति रणविजय सिह व बैक मित्र दीपेश राजभर के साथ मिल कर मजदूरो को जान से मारने की धमकी देकर अनुचित तरीके से उनके खातोसे पैसा निकालवा लिया गया है जिसकी जांच दि0 11.04.2020 को उपउपायुक्त श्रम रोजगार आजमगढ द्वारा जिलाधिकारी महोदय के आदेश से पी0सी0 राय खण्ड वि0अधि0 के साथ मौके पर जाकर जांच किया गया तो पाया गया कि वर्तमान प्रवेश मे कोरोना वायरस संक्रमण मे उत्पन्न महामारी के दौरान जाब कार्ड धारक श्रमिको श्रमांश की धनराशि उनके खातो से निकाल ली गई है । जिसमे ग्राम सोनहरा अरविन्द कुमार पुत्र वंशराज , काशी राम पुत्र रामनयन , चन्द्रकला पत्नी इकबाल , हवलदार पुत्र बलदेव . कमला देवी पत्नी सुबेदार , रामदुलार यादव पुत्र लहुरी यादव , केवल पत्नी कमलेश व राजेश पुत्र प्यारेलाल आदि से पूछताछ कर बयान लिये गये है जिसमे पाया गया है कि उपरोक्त श्रमिको द्नारा बिना काम किये उनके खातो मे 4 हजार , 6 हजार , 10 हजार रूपया जिसको प्रधानपति द्वारा फर्जी तरीके से काम करना दिखा कर सरकारी पैसा उनके खातो मे भुगतान करवाया गया है तथा पैसा आने पर धमका कर बैक मित्र दीपेश के माध्यम से निकलवा लिया गया है इस सूचना पर थानास्थानीय पर मु0अ0स0 90/20 धारा 408/386 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया ।
इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिह द्वारा क्षेत्राधिकारी लालगंज अजय कुमार यादव व थाना प्रभारी नंद कुमार तिवारी को अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया था जिस पर आज दि0 14.04.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज अजय कुमार यादव के निर्देशन मे SHO नदं कुमार तिवारी मय SSI त्रिलोकीनाथ पाण्डेय मय फोर्स के मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभि0 दीपेश राजभऱ पुत्र जद्दू सा0 बनगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ को उसके घर ग्राम बनगांव से समय करीब 09.30 बजे दिन मे गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है तथा फरार प्रधान पति रणविजय सिह की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है ।
गिरफ्तार अभि0- दीपेश राजभऱ पुत्र जद्दू सा0 बनगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ
फरार अभि0– प्रधानपति रणविजय सिह सा0 सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम का नाम
SHO नंद कुमार तिवारी
व0उ0नि0 त्रिलोकीनाथ पाण्डेय
का0 सुरेन्द्र शर्मा
म0 का0 रानी विश्वकर्मा