Breaking News

ग्राम कपरहा मे डाकखाना कर्मचारियों ने निकाले सभी बैको से लोगो के लिये धन।

लखीमपुरखीरी।

रिपोर्ट: पंकज शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ खीरी । गोला तहसील क्षेत्र के गांव का कपरहा में  डाकखाना कर्मचारियों ने सैकड़ों खाता धारकों के गांव में ही पैसे निकालने की व्यवस्था की।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी के चलते संपूर्ण भारत लाकडाॅउन कर दिया गया है। जिसके चलते बैंकों में ज्यादा भीड़ होने के चलते ग्राम प्रधान नीरज शुक्ला के आवाहन पर एवं डाक अधीक्षक लखीमपुर के निर्देशन पर ग्राम कपरहा में एक दिवसीय कैंप लगाया गया। जिसमें सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सैकड़ों लोगों के पैसे निकालने का काम जारी रहा। इस अवसर पर पोस्ट मास्टर कपरहा अनुपम मिश्र. पोस्ट मास्टर कोटवारा   रामलाल. पोस्ट मास्टर बखारी दिलीप कुमार. छितौनियां व सहयोगी अमन मिश्र पिंकू पांडे आशीष बाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर पर आया हुये सभी पोस्टमास्टरो ने सभी खाताधारकों से सोसलडिस्टेसिंग का पाठ पढाया।और लोगों को कम से कम एक मीटर की दूरी पर रहने का आवाहन किया।

और नया पुराने