Breaking News

लॉकडाउन की अवधि में आमजन को कोई समस्या ना हो।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

तहसीलदारों के साथ जिलाधिकारी ने कि बैठक।

आजमगढ़।
आजमगढ़ बुधवार 08 अप्रैल-- कोविड-19 के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में आमजन को कोई समस्या न हो इसके लिए जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त तहसीलदारों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त तहसीलदारों की जिम्मेदारी है कि तहसील क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये कि अपने-अपने संबंधित तहसील क्षेत्रों में दो दिन के अन्दर रैपिड सर्वे पूर्ण करा लें, यही सर्वे ग्राम विकास विभाग के तरफ से कराया गया है, इसका क्रास सत्यापन कर लें। यह सुनिश्चित करें कि ग्राम में कितने परिवार भूमिहीन एवं कितने परिवार 01 हे0 से कम भूमि वाले हैं। 
जिलाधिकारी ने तहसीलदारों को निर्देश दिये कि ग्राम में कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके पास आधार कार्ड है, परन्तु राशन कार्ड नही है और उस गाॅव के निवासी हैं, तहसीलदार उन व्यक्तियों का राशन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास आधार कार्ड नही है, उन व्यक्तियों को गाड़ी की व्यवस्था कराकर नजदीकी यूबीआई शाखा में ले जाकर आधार कार्ड बनवायें एवं बैंक खाता खुलवायें। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उस गाॅव में रह रहे हैं, लेकिन उस गाॅव के निवासी नही है, उनका भी खाता खुलवायें। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये कि ऐसे लोग जिनको किसी भी योजना का लाभ नही मिल रहा है, उन्हें 15-15 दिन का राशन उपलब्ध करायें और जिनका राशन कार्ड बनने के लिए दिया गया है, उनको भी राशन उपलब्ध करायें। 
जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिये कि भूमिहीन, खेतीहर, मजदूर,   बढ़ई, मोची, नाई, धोबी आदि व्यक्तियों की सूची बनाकर उपलब्ध करायें। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, समस्त तहसीलदार उपस्थित रहे।
और नया पुराने