Breaking News

अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

थाना दीदारगंज।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 पुलिस अधीक्षक  जनपद आजमगढ़ द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तारी सम्बन्धित अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में एवं  पुलिस उपाधीक्षक क्षेत्र फूलपुर जनपद आजमगढ़ के नेतृत्व में दिनांक 07.04.2020 को उ0नि0 हरेन्द्र सिंह मय हमराह  के थाना हाजा से प्रस्थान कर नोबल कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर जनपद में चल रहे लाकडाउन के दृष्टिगत क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली की एक व्यक्ति कुशलगांव देशी शराब ठेके की दुकान के पास अवैध देशी शराब बेच रहा है कि इस सूचना पर विश्वास करके मय मुखविर सुघरपुर से कुशलगांव के लिये प्रस्थान कर जरिये दूरभाष SI जावेद अख्तर, HC अपरबल सिंह ,का0 अनुप कुमार जो क्षेत्र मे थे कुशलगांव पहुचने के लिये बताया गया । कुशलगांव बाजार मे  SI जावेद अख्तर, HC अपरबल सिंह ,का0 अनुप कुमार मौजूद मिले जिन्हे मकसद  बताकर मय मुखविर कुशलगांव बाजार से आगे देशी शराब के ठेके के पास पहुंचे एक व्यक्ति मौजूद जो हाथ मे झोला लिया था व एक व्यक्ति उसके पास खड़ा था मुखविर ने दूर से इशारा करके हट बढ़ गया मुखविर के बताये हुए इशारे पर हम पुलिस वाले दौडा कर देशी शराब के ठेके के पास खड़े व्यक्ति को झोला सहित पकड़कर उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम संतोष यादव पुत्र गोविन्द यादव सा0 चकसेठवल थाना रानी की सराय आजमगढ़ हाल पता कुशलगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो झोले मे 25 शीशी देशी शराब बरामद हुआ । बरामद शुदा प्रत्येक शीशी पर बिन्डसर न0 1 देशी शराब तीब्र मसालेदार प्रत्येक शीशी मे 200 M.L. कुल करीब 5 लीटर देशी शराब नाजायज बरामद हुयी जिसे संम्बन्ध मे अधिकार पत्र मांगा गया तो नही दिखा सका । चूंकि जनपद मे पूर्व से जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार नोवल कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु धारा 144 IPC लागू है । जिसका स्पष्ट रुप से उलघंन है जो धारा 188 भा0द0वि0 व धारा 60 EX ACT का दण्डनीय अपराध है कारण गिरफ्तारी बताते हुए मानवाधिकार आयोग व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशो निर्देशो का पालन करते हुए समय 17.00 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही हैं। 
गिरफ्तार नामजद अभियुक्त का नाम व पता

संतोष यादव पुत्र गोविन्द यादव सा0 चकसेठवल थाना रानी की सराय आजमगढ़ हाल पता ग्राम कुशलगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।

अपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 56/20 धारा 188 भा0द0वि0 व 60 EX.  ACT थाना दीदारगंज, आजमगढ़। 

बरामद माल

25 शीशी अवैध देशी नाजायज शराब ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 हरेन्द्र कुमार सिंह थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
उ0नि0 जावेद अख्तर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
हे0का0 अपरवल सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
और नया पुराने