मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
आजमगढ़ बुधवार 08 अप्रैल-- कोविड-19 के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में अप्रैल माह में ग्राहकों का जनपद के बैंकों में भीड़ हो रही है, इसके लिए जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने जनपद के समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिये हैं कि बैंकों में ग्राहकों के आने पर सोशल डिस्टेन्सिंग का विशेष ध्यान रखा जाये एवं ग्राहकों के लिए धूप से बचने हेतु छाया की व्यवस्था करायें। यदि बैंकों में ग्राहकों की ज्यादा भीड़ हो तो डायल 112 की सहायता लें और ग्राहकों में सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने के लिए ग्राहकों को टोकन वितरित करायें एवं ग्राहकों को दूर-दूर बैठायें। बैंकों में ग्राहकों को 3 या 5 की संख्या में प्रवेश करायें।
उन्होने शाखा प्रबंधकों से कहा कि यदि कोई ग्राहक सिनियर सिटीजन हो या विकलांग हो तो उसको प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें।