Breaking News

कोटेदार गिरफ्तार, सरकारी राशन की कालाबाजारी व वितरण में अनियमितता को लेकर हुई गिरफ्तारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना गम्भीरपुर

 पुलिस अधीक्षक प्रो0  त्रिवेणी सिंह  आजमगढ़ द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी के गिरफ्तारी व कोरोना महामारी को देखते हुए उचित दर विक्रेता द्वारा राशन वितरण कालाबाजारी के तहत  पुलिस अधीक्षक नगर  व  क्षेत्राधिकारी सदर  के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर  विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0  बृजेश सिंह चौकी प्रभारी गम्भीरपुर मय हमराह हे0का0 राजबहादुर सिंह के शान्ति व्यवस्था कोरोना ड्यूटी कस्बा गम्भीरपुर व तलाश वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मामूर था कि  मुखबिर खास सूचना मिली कि उचित दर विक्रेता ग्राम पंचायत लूहसा मुबारकपुर रामचन्दर बिन्द पुत्र बंशी उर्फ स्व0 दुक्खी निवासी लुहसा मुबारकपुर, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ जिसके विरुद्ध सरकारी राशन की कालाबाजारी व वितरण में अनियमितता करने के सम्बन्ध में पूर्ति निरीक्षक वि0खण्ड मुहम्मदपुर  पद्माकर तिवारी द्वारा थाना स्थानीय मु0अ0सं0 39/20 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 दिनांक 04.04.2020 को पंजीकृत कराया गया है से सम्बन्धित अभियुक्त रामचन्दर बिन्द उपरोक्त दयालपुर मोड़ पर खडा है कही जाने के फिराक में है जल्दी करे तो पकड़ा जा सकता है मुखबीर की सूचना पर इत्मिनान करके मौके से प्रस्थान कर अभियुक्त रामचन्दर बिन्द कोटेदार को समय 11.35 AM बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को सम्बन्धित न्यायालय हेतु रवाना किया गया। 
विवरण गिरफ्तारी अभियुक्त- 

मु0अ0सं0 39/20 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 से सम्बन्धित अभियुक्त रामचन्दर बिन्द पुत्र बंशी उर्फ स्व0 दुक्खी निवासी लुहसा मुबारकपुर, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीमः

प्र0नि0 विजय प्रताप सिंह मय हमराह
उ0नि0 श्री बृजेश सिंह चौकी प्रभारी गम्भीरपुर 
हे0का0 राजबहादुर सिंह
समस्त कर्मचारीगण थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
और नया पुराने