आजमगढ़।
रिपोर्ट- मो. काशिफ
मुबारक़पुर।
पीएम मोदी की अपील का असर लोगों में साफ तौर पर दिखाई दिया। लोगों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ दीपक, मोमबत्ती, मोबाइल के फ्लैश जलाकर एवं शंख बजाकर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन किया। यह कोई त्यौहार नहीं बल्कि कोरोनावायरस के खिलाफ भारतीयों की एकजुटता और सामूहिकता का अनोखा प्रदर्शन रहा।. कोरोना वायरस लोकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में कैद जरूर है लेकिन मनोबल नहीं टूटा है।
मुबारकपुर में लोगों ने 9 बजे से 9 मिनट तक दीप प्रज्वलित कर कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखाई और ने दीप श्रंखला से भारत का नक्शा भी बनाया,
लोगों ने दीपक, मोमबत्ती जलाने के साथ शंख बजाकर एकजुटता का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया