Breaking News

विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने क्षेत्रीय विकास निधि से आपदा राहत कोष में एक करोड़ रुपये का सहयोग दिया।

आज़मगढ़

रिपोर्ट: वीर सिंह

मुबारकपुर: शाहआलम गुड्डू जमाली विधायक मुबाराकपुर आज़मगढ़ द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड19)पूरे देश के साथ साथ जनपद आज़मगढ़ की जनता भी जूझ रही है भारत के प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना वायरस को रोकने के लिए उठाए गए सराहनीय कदम लॉक डाउन को पूरी तरह से पालन करने उसको सफल बनाने हेतु लॉक डाउन के दौरान गरीब  जनता की आवश्यक आवश्कताओं को पूरा करने के उद्देश्य से पूरे जनपद में विधायक द्वारा आज 12 वें दिन भी लगातार मुफ्त  गरीब असहाय लोगों को मुफ्त राशन वितरण कराया जा रहा है ।इसी क्रम में कोरोना वायरस से निपटने व इसके रोकथाम के लिए जनपद की जनता ,पुलिस,एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण, पत्रकार बंधुओं,चिकितस्सकों,स्वास्थ कर्मियों एवं, सफाई कर्मियों आदि को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण तथा सेनेटाइज़ेशन के कार्य हेतु इसकी भयावहता पर काबू पाने हेतु बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती की अपील को दृष्टिगत रखते हुए विधायक ने विकास निधि से जिला अधिकारी आपदा राहत कोष में (1,00,00,000.00) एक करोड़ रुपये का सहयोग दिया। 
और नया पुराने