जालौन
रिपोर्ट: अरुण मिश्रा
पीएम मोदी की अपील का असर लोगों में साफ तौर पर दिखाई दिया। लोगों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ दीपक, मोमबत्ती, मोबाइल के फ्लैश जलाकर थाली , ताली एवं शंख बजाकर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन किया। यह कोई त्यौहार नहीं बल्कि कोरोनावायरस के खिलाफ भारतीयों की एकजुटता और सामूहिकता का अनोखा प्रदर्शन रहा। कोरोना वायरस लोकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में कैद जरूर है लेकिन मनोबल नहीं टूटा है। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने 9 बजे से 9 मिनट तक दीप प्रज्वलित कर कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखाई। जनपद जालौन के कालपी विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने दीप श्रंखला से भारत का नक्शा बनाया एवं कालपी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक मां बनखंडी देवी शक्तिपीठ के महंत जमुना दास जी के द्वारा दीप श्रंखला से ओम की आकृति बनाई गई। कालपी तहसील क्षेत्र के मदारपुर, देवकली, हीरापुर, धर्मपुर, कीरतपुर, मैनूपुर, मंगरौल, शेखपुर गुढ़ा, गुढ़ाखास, पडरी, नरहान, महेवा, उरकरा आदि दर्जनों गांव में उत्साह चरम पर था। लोगों ने दीपक, मोमबत्ती जलाने के साथ थाली, ताली, शंख बजाकर एकजुटता का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया