आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 05 अप्रैल-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश हेतु 05 किग्रा0 चावल प्रति व्यक्ति प्रति माह (निःशुल्क) 03 माह (माह-अप्रैल 2020 से जून 2020 तक) वितरित किये जाने वाले अतिरिक्त चावल का आवंटन जनपद आजमगढ़ हेतु 105783 अन्त्योदय परिवार, जिसमें 396466 यूनिट हेतु अप्रैल व मई 2020 में 3964.660 मी0टन चावल तथा 650891 पात्र गृहस्थी परिवार जिसमें 2898894 यूनिट हेतु माह अप्रैल व मई 2020 में 28988.940 मी0टन चावल निर्गत किया जायेगा।
उन्होने बताया है कि माह अप्रैल 2020 हेतु अतिरिक्त चावल का उठान भारतीय खाद्य निगम डिपो से ब्लाक गोदामों तक दिनांक 01 अप्रैल 2020 से प्रारम्भ कर दिया गया है तथा माह मई 2020 हेतु अतिरिक्त चावल का उठान भारतीय खाद्य निगम डिपो से ब्लाक गोदाम तक दिनांक 15 अप्रैल 2020 से प्रारम्भ किया जायेगा। प्रत्येक दशा में निर्धारित गुणवत्ता के खाद्यान्न का ही उठान एवं वितरण किया जायेगा तथा प्रत्येक दशा मे यह सुनिश्चित किया जायेगा कि खाद्यान्न का डाइवर्जन या कालाबाजारी आदि न हो।
उपर्युक्तानुसार माह अप्रल एवं मई 2020 हेतु निर्गत किये जाने वाले खाद्यान्न का उठान एवं उचित दर विक्रेताओं को माह अप्रैल 2020 हेतु नियमित आवंटन का वितरण दिनांक 12 अप्रैल 2020 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। अतिरिक्त निःशुल्क आवंटन के उठान के सम्बन्ध में यह व्यवस्था बनानी होगी कि जिन उचित दर विक्रेताओं के यहाँ वर्तमान में संचालित नियमित वितरण पूर्ण होता जाए, वहाँ तद्नुसार अतिरिक्त खाद्यान्न का उठान कराते जाए। इस हेतु जहाँ डोर स्टेप डिलीवरी लागू है, वहाँ जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा नियुक्त ठेकेदार के माध्यम से सम्बन्धित उचित दर विक्रेताओं के यहाँ खाद्यान्न की पहुंच दिनांक 13 अप्रैल 2020 तक अवश्य सुनिश्चित कर ली जाए। जहाँ डोर स्टेप डिलीवरी लागू नहीं है वहाँ उचित दर विक्रेता उसे आवंटित खाद्यान्न (चावल) की मात्रा 13 अप्रैल 2020 तक उठा लेगा। यह सुनिश्चित किया जाना होगा कि दिनांक 13 अप्रैल 2020 तक प्रत्येक उचित दर विक्रेता के यहाँ आवंटित खाद्यान्न पहुँच जाये, ताकि दिनांक 14 अप्रैल 2020 को त्रिस्तरीय व्यवस्था के अन्तर्गत सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया जाए तथा ई-पॉस में आवश्यक तकनीकी परिवर्तन करते हुए निःशुल्क चावल का वितरण दिनांक 15 अप्रैल 2020 से प्रारम्भ कराया जा सके। निःशुल्क चावल का वितरण दिनांक 15 अप्रैल 2020 से 26 अप्रैल 2020 के मध्य पूर्ण कर लिया जायेगा ताकि ई-पॉस मशीन में अगले माह वितरण हेतु आवश्यक तकनीकी परिवर्तन किया जा सके। अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी दोनों कार्डधारकों को खाद्यान्न की अनुमन्यता 05 कि0ग्रा0 प्रति यूनिट के अनुसार होगी और इस खाद्यान्न (चावल) का कोई भी मूल्य उपभोक्ता से नहीं लिया जायेगा। इस मध्य माह मई 2020 हेतु नियमित आवंटन का भी उठान उचित दर विक्रेता दिनांक 29 अप्रैल 2020 तक कर लेगें, ताकि दिनांक 30 अप्रैल 2020 को त्रिस्तरीय व्यवस्था अन्तर्गत सत्यापनोपरान्त दिनांक 01 मई 2020 से नियमित वितरण प्रारम्भ हो सके। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत ई-पॉस से वितरण के समय प्रत्येक उचित दर दुकान पर सेनिटाईजर/साबुन/पानी रखा जाए और हस्तप्रक्षालन के उपरान्त ही ई-पॉस मशीन का प्रयोग किया जाए।