Breaking News

जिलाधिकारी की अपील- अधिकारी, कर्मचारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक दिन का वेतन स्वेच्छा से करें दान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

आजमगढ़ 10 अप्रैल-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जनपद के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील की गयी थी कि वे एक दिन का वेतन स्वेच्छा से जिलाधिकारी आपदा राहत कोष में दान करें। जिलाधिकारी ने अपने वेतन से 10 दिन का रू0 60000 सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी आपदा राहत कोष में जमा की गयी धनराशि को कलेक्ट्रेट स्थित इलाहाबाद बैंक में आरटीजीएस के माध्यम से रू0 4,18,63,424 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करायी गयी।
और नया पुराने