आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज दिनांक 02.04.2020 को डी0आई0जी0 आजमगढ़ परिक्षेत्र सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा जनपद आजमगढ़ के थाना रानी की सराय अन्तर्गत ग्राम सलारपुर में झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीब व असहाय लोगों को सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए कतारबद्ध कराकर अपने निर्देशन में परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त उपनिरीक्षक गोपनीय सुभाष चन्द्र भारती, पी0आर0ओ0 निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार, उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार दुबे, का0 उत्कर्ष शुक्ल, का0 ऐश्वर्य मणि पाठक, का0 शरद मिश्रा, का0 पंकज कुमार सिंह, का0राजेश यादव, का0 चालक लालजी यादव, का0 चालक राणा प्रताप राय, का0 अनिल कुमार सिंह, का0 अमरजीत सोनकर, का0 आदित्य पटेल व अन्य कर्मचारीगणों एवं उनके परिवारों/कुक के सहयोग से बनाये गये भोजन के साथ-साथ पानी की बोतल एवं लाइफबॉय साबुन वितरित किया गया। साथ ही वहां लोगों को सजग रहने, साफ-सफाई रखने, सोशल डिस्टैन्सिंग (01 मीटर) बनाये रखने, हाथ गन्दे ना दिख रहे हो तब भी समय-समय पर साबुन से (20 सेकेण्ड) अच्छी तरह से हाथ धुलते रहने एवं जुकाम, खाँसी व बुखार आने पर एकान्त किसी कमरे में रहते हुए तुंरन्त डाक्टर से सम्पर्क करने हेतु बताया गया। लाकडाऊन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसके लिए डी0आई0जी0 सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा बताया गया कि जिन व्यक्तियों को राशन प्राप्त नही हुआ है, या आवश्यकता हो उन्हे पुलिस एवं जनसहयोग द्वारा स्थापित अन्नपूर्णा बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराये गये खाद्य सामग्री पैकेट 20कि0ग्रा0 (05 कि0ग्रा0 आटा, 05 कि0ग्रा0 चावल, 02 कि0ग्रा0 नमक, 05 कि0ग्रा0 आलू, 02 कि0ग्रा0 दाल, 01 कि0ग्रा0 सरसो तेल) सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उपलब्ध कराया जायेगा।