Breaking News

गो सेवक गीगाराम पटेल ने पेश की नई मिसाल।

जोधपुर।

रिपोर्ट: अमित

लुणी। पशु प्रेमियों ने एक नई मिसाल पेश की है कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश को लॉक डाउन कर दिया गया है। मनुष्य जीवन जीने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
खुद के लिए भी भोजन जुटाना मुश्किल हो गया है ऐसे मैं एक पशुपालक है जिसने गाय की सेवा के लिए सब कुछ त्याग दिया जिनका नाम गीगाराम पटेल है जब इन्होंने गाय कबूतर को इस महामारी में भूख मरते देखा तो इनसे रहा नही गया इन्होंने गाँव के लोगो से मदद मांगी और उनकी सहायता से आनन फानन मैं कुछ ही दिनों में श्री बालाजी  गोशाला का निर्माण करवा दिया। उसके बाद गीगाराम पटेल को भामाशाहो का सहयोग मिलने लगा जिससे गायों के चारे की व्यवस्था होने लगी। गीगाराम का अब एक ही काम है जहां भी कोई पशु गाय जो बगैर मालिक के है उन्हें गोशाला लेकर आ जाते है जिसमे इनका सहयोग गाव के युवाओ का भी रहता है। इस तरह गीगाराम जी के इस कार्य को देखकर पूरे लुणी क्षेत्र में इनकी चर्चाए चल रही है जो वाक्य में तारीफे काबिल है।

और नया पुराने