Breaking News

सपा नेता ने गरीबों के घर घर पहुंचाई राशन सामग्री।

लखीमपुरखीरी।

रिपोर्ट: पंकज शुक्ला।

गोला गोकर्ण नाथ खीरी । दिनाक 02 अप्रैल 2020 को .ह्यूमन वेलफ़ेयर फाउंडेशन. गोला गोकर्णनाथ जनपद लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी गोला के सामाजिक कार्यकर्ता वारिस अली अंसारी ने जनता कर्फ़्यू के दौरान आर्थिक रूप से कमज़ोर दिहाड़ी मजदूर वर्ग, गरीबों. को राशन घर घर पहुंचाया जिसमे उनके इस कार्य की चहुँ और सराहना हो रही है। इस अवसर पर सपा नेता वारिश अली अंसारी ने बताया कि सम्पूर्ण लाॅकडाउन के समय गरीब तबके के लोग बाहर काम नहीं करने जा पा रहे है।ऐसी स्थिति मे हम सभी लोगो को गरीबों की मदत के लिये आना चाहिए यही समाजबाद कहता है। इस अवसर पर पर  ऐडवोकेट रियासत अली अंसारी , रिज़वान उल आरफ़ीन , मोहम्मद आरिफ अंसारी सोयेब अहमद पंकज लाला एवं राजू भार्गव ने सहयोग किया ।

         
और नया पुराने