मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का किया वादा।
प्रधान संगठन के जिला प्रभारी लौहार यादव को डीएम ने दिया भरोसा ।
प्रधानों पर हुए मुकदमा की जांच होगी, निर्दोष पाए जाने पर नहीं होगी कोई कार्रवाई ।
आजमगढ़।
आजमगढ़ अखिल भारतीय प्रधान संगठन जिला प्रभारी लौहर यादव, जिला महासचिव नीरज राय जिले के प्रधानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह से मुलाकात की। जिला प्रभारी लौहर यादव ने सभी ग्राम प्रधानों की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। अखिल भारतीय प्रधान संगठन जिला प्रभारी लौहर यादव की बातों को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के गांव में कोई भी कार्य गलत तरीके से नहीं होना चाहिए। कहा कि इस समय पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। इस परिस्थिति को देखते हुए सभी की जिम्मेदारी बनती है कि देश का कोई भी नागरिक भूखा ना रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधान लोग मजदूरों को बराबर काम देने का कार्य करें। मनरेगा कार्य सुचारू रूप से कराएं मजदूरों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रधान संगठन के जिला प्रभारी से कहा कि यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी आपको नाजायज परेशान करता है तो उसकी सूचना आप मुझे दे उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। प्रधान संगठन जिला प्रभारी लौहर यादव, जिला महासचिव नीरज राय व अन्य प्रधानों ने जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह को आश्वासन दिया कि प्रधानों की मांगों को लेकर हम ब्लॉक पर धरना दे रहे थे उसे हम समाप्त करते हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का हम सभी प्रधान लोगों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी नागिन प्रसाद सिंह ने कहा कि जो प्रधानों के ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ है और जो जेल में बंद हैं उनकी जांच चल रही है निर्दोष पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया जाएगा।