Breaking News

कोरोना वायरस को लेकर पड़ोसी को अपने घर आने से रोका, हुआ विवाद, चली गोली एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

बिलरियागंज के भगत पट्टी गांव की घटना।

रिपोर्ट : वीर सिंह

आजमगढ़ । कोरोना वायरस से लोगों में भय व्याप्त है।
कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए पड़ोसी को भी अपने घर आने से मना कर रहे हैं । बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित खानपुर भगतपट्टी गांव में राजू सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह व रामानुज सिंह पुत्र पारस सिंह का मकान अगल-बगल है । दोनों घरवालों को लगता है कि एक दूसरे के घर आने जाने से कोरोना वायरस फैल जाएगा जिसको लेकर दोनों परिवारों में दो से लेकर तीन रोज पहले से विवाद चल रहा है । गुरुवार की सुबह दोनों परिवार वालों ने घरों पर आने-जाने की रोक के विवाद में बात बढ़ने लगी और देखते देखते जहां मारपीट हो गई वहीं रामानुज सिंह की गोली लगने से मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।
और नया पुराने