Breaking News

कोटे की दुकान पर सरकारी राशन कम मिलने पर दुकान सीज।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

प्रधान की शिकायत पर हुई जांच में मिली गड़बड़ी।

गरीबो का राशन हड़प गया कोटेदार,मौके से हुआ फरार।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सवरू पुर के कोटेदार हरीश राम पुत्र बाबूराम निवासी सवरू पुर रशीदा बाद का कोटेदार है जिसे चंगाई पुर का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है जहां पर सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण करने के लिए जी जान लगाई हुई है। वही कोटेदारों द्वारा आए दिन गरीबों का राशन हड़प जाने की शिकायतें मिल रही है। इसी तरह की शिकायत चंगई पुर के प्रधान चंद्रशेखर सिंह एवं सवरू पुर के ग्राम प्रधान महेश यादव द्वारा उप जिलाधिकारी सगड़ी को खाद्यान्न की चोरी किए जाने की शिकायत की थी। जिस पर शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक सगड़ी वीरेंद्र यादव रामप्रवेश साहनी सवरू पुर शुक्रवार को सुबह 09 बजे लगभग पहुंचे तो पता चला कि सवरु पुर  ग्राम पंचायत में प्रातः सात बजे से चंगाई पुर का खाद्यान वितरित किया जा रहा था ।जो कि सवरूपुर का खाद्यान जो था वह चंगई पुर के कार्डधारकों वितरित कर रहा था।जबकि चंगई पुर की जो खाद्यान्न उठाना 125 कुंतल की गई थी उसे मौके से गायब कर दिया गया था।जिस पर जब पूर्ति निरीक्षक द्वारा कोटा रजिस्टर एवं उठान रजिस्टर की मांग की गई तो कोटेदार भाग खड़ा हुआ और कहा कि हम कहीं और जरूरी काम से जा रहे है बाद में आते हैं जिस पर उन्होंने उक्त दुकान को अजमतगढ़ ब्लॉक के धुसवा गांव में अटैचमेंट कर दिया एवं सवरु पुर (रशीदाबाद)की दुकान को रामपुर ग्राम पंचायत के कोटेदार के यहां अटैचमेन्ट कर दिया। जहां से इन गरीबों को खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। दूसरी तरफ सवृपुर ग्राम पंचायत का 72 कुंतल फ्री चावल एवं साडे 4 कुंतल गेहूं गरीबों को वितरित करने के लिए आया था पर मौके पर 49 कुंतल चावल ही मौके से मिला जबकि प्रति यूनिट 5 किलो गरीबों को खाद्यान्न वितरित किया जाना है।वहीं पर इस 49 कुंतल चावल को कोटेदार द्वारा चंगाई पुर ग्राम पंचायत में वितरित किया जा रहा था जबकि चगइ पुर ग्राम पंचायत का खाद्यान्न कुल 125 कुंतल मौके से गायब मिला।जिस पर पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र कुमार द्वारा दुकान को सील करते हुए ताला लगा दिया एवं दुकानों को दूसरे के यहां अटैच कर दिया एवं संबंधित कोटेदार के खिलाफ जांच आख्या और निलंबन की संस्तुति करने के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी को सुपुर्द कर दिए।उन्होंने बताया कि ऐसे कोटेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी जो गरीबों का राशन हड़प कर जा रहे हैं।
और नया पुराने