Breaking News

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोला देहांत व बाकेगंज ब्लाक के गांवो मे बांटे लंच पैकेट।

लखीमपुरखीरी।

रिपोर्ट: पंकज शुक्ला

गोला गोकर्ण नाथ खीरी ।

7 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी  श्रीमती प्रियंका गांधी के आवाहन पर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी म अजय कुमार लल्लू भैया के दिशा निर्देश पर जनपद खीरी के प्रभारी उत्तर प्रदेश के सचिव  कुमुद गंगवार जी के देखरेख में कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए लॉक डाउन का अनुपालन करते हुए जनपद लखीमपुर खीरी में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में कांग्रेश सांझी रसोई का संचालन भारत भूषण कॉलोनी गोला गोकरण नाथ में किया गया। जिसमें आज 300 लंच पैकेट तैयार हुए जिन्हें ब्लॉक बांकेगंज के ग्रट नंबर 11 के मजरा शेरपुर मे डॉक्टर अनीश अंसारी, मतीन शाह, अमित गुप्ता, संतोष कुमार शर्मा, ने सैकड़ों लोगों को लंच पैकेट उपलब्ध कराएं इधर कैंप कार्यालय भारत भूषण कॉलोनी गोला गोकरण नाथ से गोला देहात के गरीब परिवारों को साझी रसोई से ही सुबह 10:00 बजे से दिन के 1:00 बजे तक लगभग 200 परिवारों को लंच पैकेट सहजेंद्र दीक्षित, प्रेम कुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा ,इमदाद रजा बरकाती, अमित गुप्ता, केके मिश्रा ,नबी हुसैन मंसूरी, विपुल गुप्ता,मतीन साह ,संतोष कुमार शर्मा, अंकुर पटेल ,प्रशांत पटेल ने आए हुए सभी महिलाओं एवं पुरुषों को वितरण किए सारा कार्यक्रम अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की निगरानी में हुआ। इस प्रकार से साझी रसोईया कल से ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में व कांग्रेश सिपाही जनों से संचालित होने जा रही हैं। जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए यह नारा श्रीमती प्रियंका गांधी जी का साकार हो ऐसी हमारी आप सब की मनसा होनी चाहिए कोरोना हारेगा हमारा देश जीतेगा। यह कार्यक्रम गोला विधानसभा पलिया से कुछ कांग्रेस सिपाही जनों की टीम एवं कुछ समाजसेवी समर्थकों के द्वारा संचालित है।
और नया पुराने