लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: पंकज शुक्ला
गोला गोकर्ण नाथ खीरी । नगर पालिका परिषद गोला के प्रांगण मे मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कोरोना वायरस के संकट जूझ रहे दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर ठेला लगाने वाले छोटे व्यापारी गरीब जनता जिसके आगे भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। उसके लिए शासन ने सामुदायिक रसोई खोले जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने सभी सभासदों से अपील की है। कि उनके मोहल्लों में ऐसा कोई परिवार हो जिसके आगे भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई हो उसके लिए नगर पालिका परिषद को अवगत कराएं इस अवसर पर मीनाक्षी अग्रवाल ने सम्मानित जनता से अपील की शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करें और घरों में रहे सुरक्षित रहें।मीनाक्षी
अग्रवाल ने नगर में भ्रमण कर जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव अधिशासी अधिकारी पी एन दीक्षित. प्रधान लिपिक राजेश बाजपेई सहित नगर पालिका कर्मचारी गण उपस्थित रहे।