Breaking News

अजान चौकी मे सीओ की मौजूदगी मे बैठक संपन्न।

लखीमपुरखीरी।

रिपोर्ट: पंकज शुक्ला

गोला गोकर्ण नाथ खीरी । 

थाना हैदराबाद चौकी अजान मे स्थानीय पुलिस चौकी मे सीओ प्रदीप यादव एस एच ओ सुनित कुमार की उपस्थित मे धर्मगुरुओं एवं क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सीओ ने अपने संबोधन मे कहा की इस समय देश कोरोना जैसी महामारी से गुजर रहा है। सो आप लोग भी लाँकडाउन का पालन करते हुऐ अपने अपने घरों मे सुरक्षित रहे। तथा लोगो को भी जागरूक करें साथ ही बाहर से आने वाले लोगो की सूचना तत्काल पुलिस को दें कोरोना वायरस से बचने के लिऐ तमाम आवश्यक दिशानिर्देश दिये ।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद सुनीत कुमार ने सभी आये हुये लोगो से बताया कि सभी लोग लाॅकडाउन का हर हालत मे पालन करना सुनिश्चित करे ।बेवजह अपनी गाड़ियों से न निकले नही तो पुलिस की सख्ती का शिकार होना पड़ता सकता है। लगभग सभी गांवो मे आइशुशन बार्डो मे रहने वालो से निबटने है कि जो लोग वहां बहरे हुये है।वह अपने अपने घरों मे न जाये और वहां रहकर एहतियात जरूर बरतें।
और नया पुराने