आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराहीयान के कोरोना वायरस (कोविड-19) के सम्बन्ध मे प्रचलित लाकडाउन का अनुपालन कराने हेतु कुशलगाँव बाजार मे मौजूद था कि मुखबिर मुखबिर खास सूचना मिली की ग्राम दुबावां के निक्कू व राममिलन पुत्रगण स्व0 रमेश गौतम लुक छिपकर अवैध शराब बेचने का धन्धा कर रहे है यदि शीघ्रता की जाय तो रंगे हाथ पकड़े जा सकते है सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय को मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुए तत्काल मय फोर्स के ग्राम दुबावां पहुँचने हेतु निर्देशित करके मै SO मय हमराहीयान मय मुखबिर के चलकर दुबावां से पहले पुलिया पर पहुँचे ही थे कि उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय मय हमराह हे0का0 बृजेश यादव व का0 सदानन्द सिंह के आ गये जिन्हे साथ लेकर मकसद बताकर चलकर निक्कू व राममिलन के घर से कुछ पहले मुखबिर ने गाड़ी रूकवाकर इशारे से बताया कि सामने वाली मड़ई मे दोनो लोग शराब बेचने का काम कर रहे है और मुखबिर चला गया कि हम लोगों ने एक बारगी मड़ई मे दबिश दिया जिसमे दो लोग बैठे मिले जिनके पास मे ही कागज के गत्ते मे शराब की शीशियां रखी है पूछने पर दोनों व्यक्तियों ने यह शराब अपनी होना बताये तथा एक ने अपना नाम निक्कू उम्र 32 वर्ष पुत्र स्व0 रमेश गौतम सा0 दुबावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ तथा दूसरे ने अपना नाम राममिलन उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व0 रमेश गौतम सा0 दुबावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया । बरामद शराब को देखा गया तो गत्ते मे कुल 48 शीशियां रखी है जिन पर अंग्रेजी मे BOMBAY SPECIAL WHISKY 180 ML लिखा है जिसे कब्जा पुलिस मे लेकर अभियुक्तों से कड़ाई व हिकतम अमली से पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब गलती हो गयी इस बार बचा लीजिए भविष्य मे गलती नही होगी हम लोग पहले देशी तमंचा बनाने व बिगड़े तमंचो को ठीक करने का काम करते थे लाकडाउन के कारण वह काम बंद हो गया है इसलिए शराब बेचने का काम कर रहे है । कुछ बने व अर्धबने तमंचे व तमंचा बनाने का उपकरण हमारे पास है जिसे हम आप को दे सकते है कि दोनों ने आगे आगे चलकर मड़ई की पूर्वी तरफ कोने मे रखी प्लास्टिक की बोरी मे से निकालकर बने व अर्धबने तमंचे व उपकरण बरामद हुए । अभियुक्तों को समय 15.05 बजे कारण गिरफ्तारी अन्तर्गत धारा 3/5/7/25 शस्त्र अधिनियम व 60 आबकारी अधिनियम का बताकर नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया दौरान गिरफ्तारी मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का पालन किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 69/2020 धारा 3/5/7/25 शस्त्र अधिनियम व मु0अ0सं0 70/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
निक्कू पुत्र स्व0 रमेश गौतम सा0 दुबावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
राममिलन पुत्र स्व0 रमेश गौतम सा0 दुबावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त राममिलन का अपराधिक इतिहास –
मु0अ0सं0 112/17 धारा 272,273 भा0द0वि0 व 60 आबकारी अधि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
मु0अ0सं0 69/2020 धारा 3/5/7/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
मु0अ0सं0 70/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –
मु0अ0सं0 69/2020 धारा 3/5/7/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
मु0अ0सं0 70/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
बरामद माल
01 अदद अर्ध निर्मित रिवाल्वर .38 बोर
01 अदद देशी अर्ध बना तमंचा .12 बोर
01 अदद देशी तमंचा .312 बोर
01 अदद देशी अर्ध निर्मित तमंचा .315 बोर
01 अदद देशी अर्ध निर्मित तमंचा .315 बोर
शस्त्र बनाने के उपकरण
48 शीशी अवैध शराब जिस पर अंग्रेजी मे BOMBAY SPECIAL WHISKY 180 ML लिखा है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
SO धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
उ0नि0 जावेद अख्तर थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
हे0का0 बृजेश यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
का0 सत्येन्द्र प्रजापति थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
का0 सुनील प्रजापति थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
का0 दिवाकर सिंह थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
का0 सदानन्द सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।