आज़मगढ़।
रिपोर्ट: ब्यूरो
आजमगढ़, उर्दू प्रेस क्लब अध्यक्ष ने जारी अपने बयान में कहा कि देश से लेकर प्रदेशों में कोरोना वायरस का कहर जारी है, ऐसे में देश की मौजूदा सरकार , और प्रदेशों की सरकारें इस गंभीर महामारी से बचाव के लिए उपाय कर रही है और संसाधन भी उपलब्ध करा रही है, प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बार-बार देशवासियों से प्रार्थना की है कि वह उनका पालन करें अपने सुरक्षित रहें और लोगों को सुरक्षित करने के लिए अपने घरों में ही रहे। जहां तक मैं समझता हूं कि देशवासियों ने प्रधानमंत्री की आज्ञा अनुसार अपना सहयोग देते हुए देश के साथ खड़े होकर के यह साबित कर दिया है कि हम इस प्राणघातक वायरस से लड़ने में कदंम बा कदम आपके साथ हैं।
मुख्यमंत्री कोरोना वायरस की तैयारियों की समीक्षा स्वास्थ विभाग से बराबर कर रहे हैं। और उन्हें अपने स्तर से सारी सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर करना वायरस से लड़ने की सारी तैयारियां पूरी कर ली है। जिलाधिकारी महोदय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इस मामले पर अपनी पैनी निगाह रखे हैं कि कहीं से कोई भी भ्रामक अफवाह या किसी भी आम नागरिक को कोई तकलीफ ना पहुंचे इसके लिए हुक्काम से लेकर सभी कर्मचारियों को लगाया गया है ताकि इस प्राणघातक बीमारी से जिले की जनता को सुरक्षित रखा जा सके। सैयद काजी अरशद ने कहा कि आज करोना वायरस के खिलाफ पूरे देश की साझा जंग है।
हमें सरकार की मंशा अनुसार चलना है। साजिद खान एडवोकेट उपाध्यक्ष प्रेस क्लब ने कहा कि आज हर वर्ग हर समुदाय के लोग कोरोनावायरस से लड़ने के लिए मौजूदा सरकार के साथ खडे हैं और सरकार द्वारा दी जा रही साहूलतो के प्रति आभार भी प्रकट कर रहे हैं। जहां पूरा वर्ल्ड इस बीमारी से ग्रसित हो चुका है ऐसे में हमारी सरकार बहुत ही मजबूती से इस लड़ाई को लड़ रही है जिसके कारण यह बीमारी और कोरोनावायरस के कदम पीछे हट रहे। प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की बहुत बड़ी उपलब्धि है।
जनपद के अंदर कोरोनावायरस से लड़ने के लिए जिला मजिस्ट्रेट महोदय पुलिस अधीक्षक अपने सारे बल के साथ लगे हुए हैं करोना सेंटर से लेकर अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं कि कहीं कोई लापरवाही ना हो और कहीं किसी भी मरीज को दिक्कत ना आने पाए। जो लोग इस रोग से संक्रमित हैं उन्हें सारी सुविधा प्रदान की जा सके कहीं कोई कमी ना रह जाए। प्रेस क्लब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा कि मैं सभी से निवेदन करता हूं कि सरकार के दिशा निर्देशों का हम सब मिलकर के पालन करें और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के साथ-साथ देश और प्रदेश लोग के लोगों को भी सुरक्षित रखने के लिए यह आवश्यक है कि हम घर में रहे बाहर ना निकले।