हरदोई।
रिपोर्ट: विशाल बाजपेयी
शाहाबाद(हरदोई) शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम बैजूपुर और कछेलिया पश्चिमी में सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष शेष अवस्थी मंडल मंत्री अमित त्रिवेदी के नेतृत्व में आज घर घर में स्वनिर्मित मास्क वितरण कर लोगों को कोरोना से बचने के लिए घर पर रहने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी लॉकडाउन नियमों का पालन करें। घर पर रहें, सुरक्षित रहें अगर कही बाहर जाना हो तो मास्क लगा कर ही जाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे।