आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
बुढ़नपुर।
बुढ़नपुर : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली टोडर गांव में एक युवती की गुरुवार सुबह गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
युवती का शव गांव के समीप स्थित खेत के मेड़ पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भरौली टोडर गांव की हसीना (20) पुत्री मुस्तकीर भोर में रोजाना टहलने जाती थी। गुरुवार की भोर में लगभग पांच बजे घर से निकल कर खेत की ओर गयी थी। एक घंटा बाद युवती का शव गांव के बाहर स्थित तालाब के निकट एक खेत के मेड़ पर पड़ा मिला। भनक लगते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। कप्तानगंज इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।