समाचार इंडिया लाइव।
मधुबनी।
रिपोर्ट: बादल हुसैन
ख़बर बिहार के मधुबनी जिले से करोना वायरस के चलते पूरे देश में हाहकार मचा हुआ है। बचाव के लिए पुरे देश में लाँकडाउन कर दिया गया ।ऐसे में गरीब असहाय लोगो के सामने बडी़ समस्या खडी़ हो गई ऐसे में । जयनगर अनुमडंल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने मंगलवार को जयनगर एसडीओ शंकर शरण ओमी के नेतृत्व में लाँकडाउन में हुए प्रभावित 150 लोगो के बीच जाकर खाने की सामग्री का वितरण किया गया। यह सामग्री मुहैया जयनगर के पदाधिकारी एवं कर्मीयो के वेतन की राशि के सहयोग से किया गया। यह समग्री जरूरतमंद निसहाय लोगो के मदद के लिए चावल दाल आटा आलु प्याज सरसों तेल साबुन मास्क का कुल 9 किलो 700 ग्राम की एक पैकेट बनाकर लोगों के बीच बांटा गया।एसडीओ शंकर शरण ओमी ने बताया की बाहर से आए सैकडो़ मजदूर लाँकडाउन में फसे हुए है ऐसे जरूरत मंद लोगो को यह राशन समग्री दिया गया है ताकी लाँकडाउन की अवधि में कोई व्यक्ति भूखा न रह सके।उन्होने कहा की क्षेत्र मे जरुरतमंद को चिंहित कर के उन तक राशन मुहैया कराया जा रहा है।ओमी ने लाँकडाउन के पालन के लिए लोगो से अपील भी की है । बिना जरूरत के घर से न निकले,और सोशल डिस्टेंस का खयाल भी करे।इस अवसर पर बीडीओ श्रीमती चंद्रकांता, सीओ संतोष कुमार,सहित सरकारी कर्मचारी साथ रहे।