लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: पंकज शुक्ला
गोला गोकर्ण नाथ । जहाँ ऐक ओर कोरोना जेसी वैश्विक बीमारी से भारत देश के सहित कई देश इसकी चपेट मे आने से त्राहिमाम कर रहे है ।वही भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के के आवाहन पर पूरे देश में लाँकडाउन कर दिया गया था जो लगभग एक महीने से ज्यादा रहने की उम्मीद है ।जिसके चलते सबसे ज्यादा लाँकडाउन मे गरीब तबके के लोगों पर इसका असर देखने को मिला है ।हमारे देश की सरकारों ने गरीबों के लिये अपना खजाना खोल दिया है ।वही देश के हर तबके के लोग कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी के लड़ने व गरीबों के कल्याण के लिये कही न कही किसी न किसी रूप मे हमारी सरकारों को मदत देकर हमारे साथ मे खडे है ।सांसद .विधायक उद्योगपति समाजसेवी लगभग सभी दल के पदाधिकारीयोों सहित सभी ने इस मे सरकारों की मदद की है । जिसके चलते गोला लखीमपुर रोड स्थित केन ग्रोअर्स नेहरू पी जी कालेज के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने अपने एक दिन का वेतन काट कर लगभग छत्तीस हजार रूपये क्षेत्रिय उच्च शिक्षा अधिकारी लखनऊ के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष मे प्रदान किया है ।जो कि कालेज के लेखाकार प्रवीण कुमार ने लखनऊ जाकर सरकार के खाते मे धन मुहैया कराया है।