इटावा।
इटावा: उत्तर मध्य रेलवे के डीआर एम अमिताभ रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बात करके स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों के बारे में जाना। उन्होंने स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों के लिये सेनेटाइजर मास्क की उपलब्धता को जांचा। और कोरोना से बचाव के लिये सतर्क रहने के सलाह दी। रेलवे हॉस्पिटल के डॉक्टरो से बात करके हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने बताया कि यदि आने वाले समय मे लॉक डाउन से छूट मिलती है तो रेलवे स्टेशन में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यात्रियों को कैसे सुविधा उपलब्ध कराई जाए इसके बारे चर्चा की । स्टेशन में लगी पीने के पानी की टोटीयो को दूर दूर लगाने और हर टोटी के पास साबुन रखने के निर्देश दिए। साथ ही सबसे घरों में रहने और सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी।
रिपोर्टर :- मोहम्मद अज़हर आदिल