मधुबनी ( बिहार)
रिपोर्ट: बादल हुसैन
मधुबनी। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश मे हाहाकार मचा हुआ है, बचाव के लिए देश में लॉक डाउन कर दिया गया,
ऐसे में गरीब असहाय लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई। सरकार लोगों को बचाव के लिए जागरूक भी कर रही है तो वही भूखों और जरूरतमंदों को भोजन भी उपलब्ध करा रही है ऐसे में समाजसेवी भी अपनी भूमिका महत्वपूर्ण रूप से निभा रहे हैं।
जयनगर के पीपराटोल निवासी पूर्व सैनिक बबलु गुप्ता ने भी लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। बबलु गुप्ता ने गुरुवार को जयनगर प्रखंड के बरही गावं में सौकडो़ लोगों को मास्क और साबुन का वितरण कर लोगों को जागरुक कियां। तथा लाँकडाउन का पालन करने की अपील भी की।
बबलु गुप्ता नें बताया कि- प्रखंड के 15 पंचायतो में घर घर जाकर लोगों को मास्क और साबुन वितरण करने का लक्ष्य है। उन्हों ने कहां सतर्कता ही सुरक्षा की पहली सीढी़ है करोना से बचने के लिए लाँकडाउन के नियमों का पालन करें। मास्क का हमेशा उपयोग करें साबुन से हाथो को धोए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें घर से बाहर बिल्कुल न निकले, कोरोना को मात देने के लिए यही एक माध्यम है।