लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: पंकज शुक्ला।
गोला गोकर्ण नाथ खीरी । ज़िला पंचायत सदस्य महेश चन्द्र कनौजिया ने अपने क्षेत्र मे लगभग दो दर्जन से अधिक क्बारंटीन बार्डो मे जाकर फल का वितरण किया तभी वह ग्राम पंचायत खेतौसा के गांव भगौना पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कोरेटाइन सेंटर पर जब फल वितरण को पहुचे तो वहां 14 दिन से रह रहे मजदूर उमेश कुमार की आँखों मे आंसू छलक आये और अपना दर्द बयां करने लगे उमेश ने बताया हम पूरे परिवार सहित गाजियाबाद की कम्पनी में काम करते थे। 29 मार्च को हम अपने गाँव भगौना पुर आगये तो हमे प्रथमिक विद्यालय में रोक दिया गया लेकिन 14 दिनों तक न ही कोई डॉ जाच करने आया नही कोई अधिकारी आज तक हाल जानने आया। न ही खाने का कोई इंतजाम मिला परिवार के साथ साथ दो छोटे बच्चे भी है हम आज भी इंतजार कर रहे है कि कोई तो आये हमे अपने घर जाना है। उमेश के साथ पूजा देवी,काजल शर्मा,परी शर्मा, राजकुमार, पारुल,स्नेहा,संजय आदि लोग कोरेटाइन सेंटर पर डॉ की बाट जोह रहे है।