Breaking News

गैंगस्टर एक्ट में दो व्यक्तियों को निजामाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना निजामाबाद

  दिनांक 16.4.2020 को थाना स्थानीय पर  प्रभारी निरीक्षक  दिनेश कुमार सिंह के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 55/20 धारा 3(1) यू0पी0 गैंग एक्ट बनाम- अमान उर्फ अमानुल्लाह आदि 02 नफर के पंजीकृत किया गया था। गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक  द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक नगर  व  क्षेत्राधिकारी सदर  के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0  अनिरूद्ध कुमार सिंह द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांक 18.4.20 को प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0  अनिरूद्ध कुमार सिंह मय हमराहियान द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगणों को उनके मस्कन से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चालान किया गया। 
 नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त गण

1. अमान उर्फ अमानुल्लाह पुत्र तौफीक कुरैशी साकिन फरिहा  थाना निजामाबाद , आजमगढ़
2.  अहमद पुत्र तौफीक कुरैशी साकिन फरिहा  थाना निजामाबाद , आजमगढ़

 सम्बन्धित  अभियोग-

मु0अ0सं0 55/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैंग0 एक्ट थाना निजामाबाद, आजमगढ़

गिरफ्तारकर्ता-

1. SHO श्री दिनेश कुमार सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. उ0नि0 श्री अनिरूद्ध कुमार सिंह प्रभारी चौकी फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ मय हमराहियान।

और नया पुराने