Breaking News

सड़क दुर्घटना में अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

बाइक सवार ने मारा टक्कर अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के खिल्लू पट्टी गांव निवासी रामरुप यादव पुत्र स्व0 सुर्यबली यादव उम्र 50 साल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 11:30 बजे के लगभग खिल्लू पट्टी गांव निवासी रामरुप यादव स्व0 सुर्यबली यादव उम्र 50 साल अपने घर से पास ही के बाजार रामगढ़ दवा लेने गये हुए थे। दवा लेकर घर वापस आते समय रोड के किनारे से जा रहें थे कि खिल्लू पट्टी तिराहे के पास तेज गति से आ रहे दोपहिया बाइक सवार व्यक्ति ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।  इसकी सूचना घर वालों ने जीयनपुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा। वही बाइक सवार मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गांव वालों ने भागते हुए बाइक सवार की गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। गाड़ी का नंबर यूपी 50 AX 8970, गाड़ी के नंबर के आधार पर मृतक के भाई नागेंद्र यादव के द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया गया। 
वहीं परिवार जनों को मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
और नया पुराने