Breaking News

ऑटो रिक्शा चालकों ने संबंधित समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

आजमगढ़ 29 अप्रैल-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में आॅटो/रिक्शा संघ के कृपा शंकर पाठक व बीडी यादव एवं शाहिद द्वारा आॅटो रिक्शा चालकों से संबंधित समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ऐसे आॅटो रिक्शा चालक जो किसी भी सरकारी योजना से आच्छादित नही हैं और न ही अन्त्योदय कार्डधारक हैं, न ही मनरेगा जाब कार्डधारक और न ही श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक हैं, न ही किसी प्रकार का पेंशन का लाभ मिल रहा है, ऐसे आॅटो रिक्शा चालकों को अनुमन्य रू0 1000 की सहायता धनराशि उपलब्ध करायी जा सकती है। यदि ऐसे आटो रिक्शा संचालकों की सूची हो तो उपलब्ध करायें। 



और नया पुराने