Breaking News

दान करके पुण्य उपार्जन का लाभ उठाएं : मुनि लाभरूचि

जोधपुर।

महावीर जयंती पर जगह-जगह खाद्य सामग्री वितरित 

  लुणी

संवाददाता रोहित परिहार

 लुणी :-  नारनाड़ी प्रत्येक वर्ष नवकार धाम नारनाडी में बड़े ही उत्साह से भगवान महावीर की जयंती मनाते हैं लेकिन इस वर्ष भारत की भूमि पर कोरोना वायरस की विपदा आने से भगवान महावीर की जयंती बड़े पैमाने के साथ में नहीं मनाई गई।
इस दौरान मुनि लाभरूचि  महाराज ने बताया कि ऐसी विपदा आने पर और सरकार द्वारा लगाए गए लाॅक डाउन से दिनदहाडी मजदूरी करने वाले और साथ में गरीब और असहाय लोगों पर भारी परेशानी आ गई है । इसके लिए नवकार धाम की ओर से रोजाना 1500 जनों का खाना बनाकर जरूरतमंद लोगों को घर घर जाकर खाने के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं ।  महावीर जयंती पर आसपास के अनेक गांवों में जाकर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की इस दौरान मुनि लाभरूचि महाराज के साथ में भांडु के पूर्व सरपंच पप्पू सिंह उदावत, मानव सेवा संस्थान अध्यक्ष रमेश छाजेड, अशोक बोथरा, मदन तातेड और समाजसेवी भगराज पटेल आदि साथ में थे।

और नया पुराने