कोरिया।
रिपोर्ट: दीपेंद्र शर्मा
आज सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आज वार्ड नम्बर 30 में सब्जी के थोक व्यवसायी चन्दन गुप्ता के साथ नीलम सालूजा , प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ , प्रदीप सलूजा एवं उनकी टीम ने लगातार लाक डाउन में गरीब एवम जरूरत मन्द लोगों को राशन खाद्य सामग्री तथा मास्क सेनीटाइजर डिटॉल साबुन बांटने के लिए उनके बीच पहुँची .
आज जब सभी लोगों को इस भीषण महामारी कोरोना के समय घर मे ही रहना पड़ रहा है . इस कारण गरीबो एवम दिहाड़ी मजदूरों के सामने खाने पीने का संकट उत्पन्न हो गया है .
आज उन जरूरत मन्द लोंगो को खाद्यान सामग्री बाटा तथा रोजाना सभी वार्ड नम्बर में लंगर गुरूसिंग सभा गोदरीपारा कमेटी की ओर से लगातार 12 दिन से अधिक इस लॉक डाउन में गरीब एवम असहाय लोंगो का भोजन का प्रबंध किया नगर निगम प्रशासन को 40 पैकेट , वार्ड नम्बर 28 में 45 पैकेट , वार्ड नम्बर 24 में 35 पैकेट , वार्ड नम्बर 12 में 25 पैकेट , आजाद नगर में 21 पैकेट , आमनाला 15 पैकेट , 50 पैकेट गुरुद्वारे के पास गरीबो को उपलब्ध कराए गए ।