इटावा।
इटावा जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से कोरोना संदिग्ध ड्रग तस्कर कैदी को जाँच के लिए भर्ती कराया गया था।जिसकी निगरानी रखने के लिए दी पुलिस आरक्षी को तैनात किया गया था। कैदी चकमा देकर वार्ड का जंगला तोड़ कर भाग गया जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस भागे कैदी की तलाश में जुटी हुई है।
इटावा थाना बकेबर पुलिस ने दो दिन पूर्व में एक शातिर ड्रग तस्कर गुलफाम पुत्र शाहबुद्दीन निवासी बकेबर को पकड़ा था। पुलिस ने ndps में जेल भेजा गया था। जिसमें कोविड 19 संदिग्ध परिस्थिति में जाँच के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। 29 अप्रेल की रात को कैदी वार्ड की खिड़की तोडकर भाग गया। एस ग्रामीण ओमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस कैदी के घर दविश डाल रही है परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है। पकड़े जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी साथ ही दो आरक्षियों की भी जांच हो रही है अगर जांच में दोषी पाये जाते है तो पुलिस आरक्षियों के विरुद्ध भी कार्यवाही होना सुनश्चित बताया जाता है।जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का जायजा लेने मुख्य चिकित्साधिकारी ए के तोमर भी पहुंचे और वार्ड कर्मियों से घटना की जानकारी भी ली।
रिपोर्टर :- मोहम्मद अज़हर आदिल