आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
गिरफ्तारी 01 नफर वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 64/2020 धारा 498-A, 306 IPC थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान मे पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी सगड़ी सिद्धार्थ तोमर के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय व उ0नि0 राजकुमार तिवारी मय हमराही फोर्स के आज दिनांक 11.04.2020 को क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर खास ने सूचना दिया कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 64/2020 धारा 498-A, 306 IPC का वांछित अभियुक्त सुरेश चौबे पुत्र केशरी चौबे सा0 बौढ़िया थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़* घर पर मौजूद है, अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी अभियुक्त के घर से आज सुबह 09.10 बजे मुखबीर खास की सूचना पर की गयी । अभियुक्त को मा0 न्यायालय आजमगढ़ भेजा गया ।
नाम-पता- अभियुक्त।
1. सुरेश चौबे पुत्र केशरी चौबे सा0 बौढ़िया थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. SHO श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक महराजगंज
2. उ0नि0 राजकुमार तिवारी
3. का0 मो0 मेराज
4. का0 नित्यानन्द सिंह