समाचार इंडिया लाइव।
रिपोर्ट: बादल हुसैन
मधुबनी।
मधुबनी जिले के जयनगर भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती बेतौंहा गाव के किसान शुक्रवार को अपने खेत पर गेहूंं की फसल मड़ाई कर रहे थे जिसमें नेपाली पुलिस के हाथों भारतीय किसान की पिटाई कर दी। पुलिस के पिटाई से कई लोग घायल हो गए घायलो को जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा चिकित्सक ने हालत गंभीर देकते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।वही सीमा पर अफरा तफरी देखकर भारतीय ग्रामीणों की भीड उमड़ पडी और नेपाली पुलीस जवान को पकड कर एस एसबी के हवाले कर दिए।
घटना की सूचना मिलते की जयनगर एसडीओ शंकर शरण ओमी डीएसपी सुमीत कुमार एस एसबी 48 वीं बटालियन जयनगर डिप्टी कामांडेंट हरशित कुमावत जयनगर थानाध्यक्ष एस एन सारंग ने घटनास्थल पर पहुच हालात का जायजा लिया।
वही नेपाल सिरहा जिले के एस एसपी यूपी चतुर्वेदी एपीएफ डीएसपी समेत भारत नेपाल के दर्जनों पुलिसकर्मी व प्रशासन ,सीमावर्ती के संभ्रांत लोगो की मौजूदगी में मामले को समाप्त कराया गया।
Samachar india live