Breaking News

जालन्धर से 1159 प्रवासी मजदूर/श्रमिक स्पेशल ट्रेन से रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर आये।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 08 मई- आज दिनांक 08 मई 2020 को प्रातः जालन्धर से 1159 प्रवासी मजदूर/श्रमिक स्पेशल टेªेन रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर आये हैं। जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा मौके पर पहुॅचकर स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने बताया कि 973 यात्री आजमगढ़ के, 186 यात्री अन्य जनपद के हैं, जिसमें 02 यात्री संदिग्ध पाये गये, जिसमें रामचन्द्र पुत्र मुल्लु, ग्राम हथिया, तहसील सदर तथा रामजनम निषाद पुत्र हरिहर, ग्राम हसनपुर, तहसील सगड़ी शामिल हैं। उक्त दोनों को जिलाधिकारी द्वारा हास्पिटल क्वारंटाइन हेतु भेज दिया गया है। इसी के साथ ही शेष प्रवासी मजदूरों को जिनमें सर्दी, खाॅसी, बुखार, श्वास के लक्षण नही पाये गये, उनको होम क्वारंटाइन हेतु वाहनों द्वारा उनके घर भेज दिया गया है तथा उनके घर पर राहत किट उपलब्ध करा दी जायेगी। 
जिलाधिकारी ने बताया कि आज दिनांक 08 मई 2020 को दोपहर तक दूसरी स्पेशल ट्रेन सूरत से 1137 प्रवासी मजदूर/श्रमिकों आ रहे हैं। जिसमें आजमगढ़ के 626 यात्री, मऊ के 456 यात्री, गोरखपुर के 14 यात्री, गाजीपुर के 39 यात्री, देवरिया के 01 तथा बलिया के 01 यात्री हैं। उक्त यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल परीक्षण/स्क्रीनिंग करायी जायेगी, यदि उनमें सर्दी, खाॅसी, बुखार, श्वास के लक्षण नही पाये जाते हैं तो उनको होम क्वारंटाइन हेतु उनके गन्तव्य स्थान तक वाहन से भेजा जायेगा। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, एसपी सिटी पंकज कुमार पाण्डेय, एसडीएम सदर रावेन्द्र सिंह, तहसीलदार सदर पवन कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डाॅ0 वाईके राय उपस्थित रहे।

और नया पुराने