आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 25 मई-- अपर जिलाधिकारी वित्तध्राजस्व गुरू प्रसाद ने बताया कि आज दिनांक 25 मई 2020 को सुबह 05ः00 बजे बैंगलोर से कुल 1202 प्रवासी मजदूर/यात्री रलवे स्टेशन आजमगढ़ पर पहुॅचे। जिसमें 62 आजमगढ़ के तथा 1140 अन्य जनपद के हैं।
इसी प्रकार दिल्ली से मऊ जाने वाली प्रवासी स्पेशल ट्रेन से 115 प्रवासी श्रमिक आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरे। उक्त प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनको लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया। इसी के साथ ही उक्त सभी प्रवासी मजदूरों को उनके संबंधित तहसील के शेल्टर होम में भेजा गया है।