आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 20 मई-- अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व गुरू प्रसाद ने बताया कि आज दिनांक 19 मई 2020 को दापेहर 12ः30 बजे स्पेशल ट्रेन के माध्यम से लुधियाना से कुल 1319 प्रवासी मजदूर/यात्री रलवे स्टेशन सरायमीर, आजमगढ़ पर पहुॅचे। जिसमें 1176 आजमगढ़ के तथा 143 अन्य जनपद के हैं। इसी क्रम में दिनांक 19 मई को एक ट्रेन के माध्यम से कर्नाटक से कुल 1107 प्रवासी मजदूर/यात्री रेलवे स्टेशन सरायमीर पर पहुॅचे, जिसमें 23 आजमगढ़ के तथा 1084 अन्य जनपद के हैं।
इसी क्रम में दिनांक 19 मई 2020 को रात्री 9ः00 बजे एक ट्रेन के माध्यम से गाजियाबाद से कुल 478 प्रवासी मजदूर/श्रमिक रेलवे स्टेशन सरायमीर आजमगढ़ पर पहुॅचे, जिसमें 167 आजमगढ़ के तथा 311 अन्य जनपद के प्रवासी मजदूर/यात्री हैं।
उक्त सभी प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर, उनको लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया। इसी के साथ ही उक्त सभी प्रवासी मजदूरों को उनके संबंधित तहसील के शेल्टर होम में भेजा गया है।