आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ 24 मई --ः कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लॉक डाउन की स्थिति में जिलाधिकारी द्वारा मनरेगा के अंतर्गत अधिक से अधिक श्रमिकों से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में डी0सी0 मनरेगा ने बताया की आज मनरेगा के अंतर्गत 1,45,000 श्रमिक कार्य कर रहे हैं । जिसमें 16,000 प्रवासी मजदूर मनरेगा के अंतर्गत कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि मनरेगा कार्य 1762 गांव में चल रहा है।