Breaking News

दतावली नहर में नहाने गये 19 वर्षीय छात्र की डूबकर हुई मौत।

इटावा।

इटावा थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में अपने मित्रों के साथ दतावली नहर पर नहाने गया था बी कॉम का छात्र नहाते समय डूबकर हुई मौत। मृतक शनि पुत्र गजराज सिंह 19 वर्षीय निवासी शिवा नगर संत विवेकानंद कालेज के छात्र है।
परिजनों ने बताया कि उसका मित्र रवि घर से यह कहकर ले गया था कि नाना खत्म हो गए है वहां जाना है। परिजन अपने पुत्र की हत्या की आशंका जता रहे है।
घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की तो मौके पर शराब की बोतल व वियर की कैन पाई गई। पुलिस ने जब पोस्टमार्टम कराया तो शराब के नशे में डूबकर मौत का कारण थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है। बाकी पुलिस जांच में जुटी है।

रिपोर्टर :- मोहम्मद अज़हर आदिल




और नया पुराने