आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 24 मई-- प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम ने बताया कि दिनांक 23 मई 2020 को सायं 6ः00 बजे से दिनांक 24 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यांे/जनपदों से कुल 1950 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं।
जिसमें महाराष्ट्र से 729, गुजरात से 377, पंजाब से 345, हरियाणा से 30, तमिलनाडु से 29, कर्नाटक से 113, केरल से 53, उड़ीसा से 02, छत्तीसगढ़ से 05, आन्ध्र प्रदेश से 03, गोवा से 14, असम से 05, मध्य प्रदेश से 01, दिल्ली से 200, हिमांचल प्रदेश से 08, लखनऊ से 01, गाजियाबाद से 16, मुज्जफरपुर से 01, गोरखपुर से 11 व देहरादुन (उत्तराखण्ड) से 07 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं।
उक्त को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हे संबंधित तहसील मुख्यालयों के शेल्टर होम पर भेजा गया।