आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ 24 मई -- जिलाधिकारी ने बताया कि शासनादेश द्वारा जारी निर्देशों में जनपद आजमगढ़ को आरेंज जोन में रखा गया है। जनपद में अभी तक नगर पालिका मुबारकपुर से सटे नयापुरा चकसिकठी के एक कि0मी0 की परिधि का क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन था, जहाँ कोविड-19 संक्रमण का अंतिम रोगी दिनॉक 24 अप्रैल 2020 को पुष्ट हुआ था।
उन्होने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी, आजमगढ़ की आख्या दिनॉक 23 मई 2020 के आधार पर नगर पालिका मुबारकपुर से सटे नयापुरा चकसिकठी के एक कि0मी0 की परिधि के कन्टेनमेंट जोन में पिछले एक मास से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण उक्त हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की जाती है।
उन्होंने बताया कि दिनॉक 31 मई 2020 तक जारी लाकडाउन के सामान्य निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भॉति इस क्षेत्र में भी लागू होगा। तदनुसार आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।